पुलिस अब कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी में है। पुलिस और खुफिया तंत्र ने भागदौड़ कर करीब 40 लोगों को चिन्हित किया है। इनमें से कुछ खुद ही आगे आए हैं।
देहरादून जिले में करीब 13 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, इनमें पांच जमाती भी शामिल थे। अन्य लोगों के संपर्क में आए परिजनों को पहले क्वारंटीन किया जा चुका है। जमातियों के संपर्क में आए भगतसिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट से 13 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
पुलिस और खुफिया तंत्र से जुड़े लोग लगातार दूसरे लोगों की तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी स्वेता चौबे ने बताया कि सोमवार शाम तक करीब 40 लोगों को चिन्हित किया गया हैं। इनमें से कई खुद आगे आए। इन सभी लोगों को क्वारंटीन कराया जाएगा।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन में अब तक 3902 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लॉक डाउन उल्लघंन को लेकर पुलिस की कार्यवाई जारी है। प्रदेश में 24 घन्टे में 35 अभियोग पंजीकृत कर 242 लोगों को पकड़ा गया है।
उधर देहरादून जिले में शान्ति भंग में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में पांच अभियोग दर्ज कर आठ लोगों का चालान किया गया। एमवी एक्ट में 157 वाहनों का चालान करने के साथ 32 को सीज किया गया।