फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : चालान के साथ मास्क देने को थानों को मिलेगा बजट

Mon, 31 Aug 2020 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Coronavirus Mask - फोटो : Twitter@unimask
विज्ञापन
चालान के साथ मास्क बांटने के लिए थानों को अलग से बजट जारी किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय और शासन स्तर पर विचार विमर्श के बाद जल्द ही निर्धारित बजट की स्वीकृति दी जा सकती है। दरअसल, पिछले दिनों सरकार ने पुलिस थानों को निर्देश दिए थे कि वे बिना मास्क घूमने वाले लोगों का चालान करेंगे।
विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : अनलॉक-चार की एसओपी तैयार, आज हो सकती है जारी

इस चालान के साथ साथ उन्हें चार मास्क भी दिए जाएंगे। सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने यह फरमान मानते हुए लोगों को मास्क बांटने भी शुरू कर दिए। इस बीच थाने लगातार पुलिस लाइन को मास्क की डिमांड भेज रहे हैं। लेकिन, उपलब्धता के आधार पर ही थानों को मास्क मुहैया कराए जा रहे थे।
विज्ञापन


ऐसे में एक चालान के साथ, एक से लेकर चार तक मास्क जनता को बांटे जा रहे थे। यानी इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जितने मास्क उपलब्ध होते हैं उसके हिसाब से ही एक चालान के साथ बांटे जा रहे हैं।
 
हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। बताया जा रहा है कि थानों को इसके लिए अलग से बजट मिलने वाला है। इसके लिए पुलिस ने आला अधिकारियों तक जब यह बात पहुंचाई तो उन्होंने शासन के साथ मंत्रणा की। शुरूआत में बताया जा रहा था कि यह मास्क थानों को दबिश आदि के लिए मिलने वाले बजट में से खरीदे जाएंगे। लेकिन, मुख्यालय के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही शासन स्तर सेघ बजशट की स्वीकृति मिल सकती है। हालांकि, यह बजट कितना होगा इस बारे में अभी कुछ नहेीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


चालान के साथ मास्क बांटने हैं तो इसके लिए बजट आवश्यक है। ऐसे में मुख्यालय ने शासन के शासन के साथ विचार विमर्श किया था। इसके फलस्वरूप अब जल्द ही शासन स्तर पर कोई फैसला लिया जा सकता है।
- अशोक कुमार, डीजी कानून व्यवस्था
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें