फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: शराब पीने और नशा करने के वाले संक्रमित मरीजों को दवाइयों की देनी पड़ रही है अधिक खुराक

Tue, 13 Apr 2021 11:46 AM IST
अलका त्यागी मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अत्यधिक शराब पीने और अन्य नशा करने वाले संक्रमित मरीजों के इलाज में डॉक्टरों को करनी पड़ रही अधिक मशक्कत।
  • विशेषज्ञों का कहना- टीका लगाने और उसके बाद भी न करें शराब और नशे का सेवन
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अत्यधिक शराब पीने और अन्य नशा करने वालों को कोरोना से ज्यादा खतरा हो रहा है। एक तो उनमें कोरोना का संक्रमण आसानी से हो रहा है, वहीं उपचार में भी डॉक्टरों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शराब या किसी अन्य तरह के नशे का सेवन न करें।

विज्ञापन


कोरोना के मरीजों के उपचार में जुटे विशेषज्ञ डाक्टरों के मुताबिक, रोजाना शराब या अन्य नशा करने वाले मरीजों में संक्रमण और उपचार में भी ज्यादा जोखिम सामने आ रहा है। 

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 1334 नए संक्रमित मिले, सात मरीजों की हुई मौत 
विज्ञापन


देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना के नोडल अफसर एवं वरिष्ठ छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शराब या किसी भी नशे के अत्यधिक सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है।

उत्तराखंड: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश में हैं सिर्फ 724 वेंटिलेटर

जिससे शरीर में कोई भी बीमारी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। ऐसे में मरीजों को संक्रमण के खतरे के साथ ही उन्हें इलाज में भी दवाओं की अतिरिक्त खुराक देनी पड़ रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

रोग प्रतिरोधक क्षमता और कोशिकाएं कमजोर पड़ जाती हैं

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल पटेलनगर के वरिष्ठ टीबी, सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश रावत ने बताया कि शराब या अन्य नशे के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और कोशिकाएं कमजोर पड़ जाती हैं।

साथ ही लीवर, फेफड़ों और किडनी समेत अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। इन परिस्थितियों में कोई भी संक्रमण तेजी से शरीर पर हमला करता है। संक्रमण के बाद उपचार के दौरान भी इस तरह के मरीजों को अन्य मरीजों की अपेक्षा विभिन्न दवाओं की ज्यादा खुराक देनी पड़ती है।

इस तरह के कई मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं जो नशे और शराब या अन्य किसी नशे के आदी होते हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ खानपान भी सही रखें। खासकर शराब और नशे से दूर रहें।

टीका लगाने और उसके बाद भी न करें शराब और नशे का सेवन
विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक, कोरोना का टीका लगाने से 24 घंटे पहले और 24 घंटे बाद भी शराब या किसी अन्य तरह के नशे का सेवन न करें इससे शरीर में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें