उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में वेंटीलेटर की कमी है। पूरे विश्व में कोरोना महामारी का प्रकोप फैलने से चीन व अन्य देशों से मेडिकल उपकरणों का आयात नहीं हो पा रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी प्रदेश और देश की बड़ी कंपनियों से वेंटीलेटर का निर्माण करने की अपील कर चुके हैं।
कोरोना वायरस की हर स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। 100 नए वेंटीलेटर खरीदे जा रहे हैं, 60 का ऑर्डर दे भी दिया है। जबकि 40 की प्रक्रिया चल रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए जिन-जिन मेडिकल उपकरणों की जरूरत है, उनकी व्यवस्था की जा रही है।
-अरूणेंद्र सिंह चौहान, अपर सचिव स्वास्थ्य