- कोई हुड़दंग नहीं। शालीनता के साथ होली मनाई जाएगी।
- सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना, तेज संगीत बजाना और लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित।
- खाने-पीने की चीजों को बांटने से परहेज किया जाएगा। शीतल पेय आदि के लिए डिस्पोजल गिलास का प्रयोग किया जाएगा।
- डस्टबिन की व्यवस्था करनी होगी।
- पानी वाली होली से बचने की सलाह।
- होली में पानी, गीले रंग और गले मिलने आदि से बचने की हिदायत दी गई है। सूखे और जैविक रंगों का उपयोग करने को कहा गया है।
- संकरी और तंग गलियों में होली खेलने से बचा जाएगा ।
- होली के साथ ही अन्य त्योहारों में भी शासन ने सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर आदि की अनिवार्यता की है और अधिकतम सौ लोग ही जमा हो सकेंगे।
कंटेनमेंट जोन में पूर्ण प्रतिबंध, घर के अंदर ही खेल सकते हैं होली
कंटेनमेंट जोन में होली सहित अन्य त्योहारों के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोग अपने घरों के अंदर ही होली खेल सकते हैं।