कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के चलते शादियों के लिए बुकिंग डेट आगे बढ़ने लगी हैं। ज्यादार लोग जून माह तक अपनी शादियों को टाल चुके हैं। रोजाना वैडिंग प्वाइंट संचालकों के पास अप्रैल और मई माह की बुकिंग को
कैसिंल कर जून में नई बुकिंग डेट पूछने के लिए फोन आ रहे हैं। अब तक क्षेत्र में 150 से अधिक शादियां कैंसिल हो चुकी हैं।
मालूम हो कि इस बार 16 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। 24 मई तक विवाह के लिए कई मुहूर्त भी हैं, लेकिन महामारी फैलने के बाद से सरकार ने वर्तमान में बड़े समारोह के आयोजन पर रोक लगा दी है। पंडितों के अनुसार 16 अप्रैल से 24 मई तक शादियों के लिए कई मुहूर्त हैं। जिसके बाद 24 मई से 15 जून तक तारा डूबा रहेगा। उसके बाद ही विवाह के अगले मुहूर्त निकल सकेंगे।