सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रेमडेसिविर का कोटा केंद्र सरकार ने और बढ़ाया है। आज को 2000 इंजेक्शन मिलेंगे। कुछ जिलों में जहां भी व्यक्ति सैंपल देने जा रहे हैं, हमने वहां दवाई रखवाई है। व्यक्ति को सैंपल देने के साथ वहीं दवाई मिल जाएगी।
स्टेरॉयड देंगे, अचानक आक्सीजन कम होने से बचाव
बताया गया कि स्टेरॉयड का अच्छा रोल देखने को मिला है। यह ऑक्सीजन अचानक कम होने से बचा रहा है। इसे ध्यान में रखकर अब स्टेरॉयड देना भी शुरू किया जा रहा है।
कालाबाजारी को रोकने के लिए भी सख्त
आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि कालाबाजारी की शिकायत पर 115 स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें चार मुकदमे दायर किए गए और छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक स्थान पर रेमडेसिविर किसी और के नाम से लेकर किसी और को दी जा रही थी। तय कीमत से अधिक पर ऑक्सीमीटर बेचने और आरटीपीसीआर टेस्ट करने का मामला भी पकड़ा गया।