फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना जांच: 13,000 पुलिसकर्मियों के हुए टेस्ट, अब तक 50 मिले पॉजिटिव

Thu, 02 Dec 2021 03:05 PM IST
अलका त्यागी एएनआई न्यूज, देहरादून

सार

Coronavirus in Uttarakhand: भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में तीन दिन में अब तक 13000 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश में हैं 27 हजार पुलिसकर्मी
भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं।

बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट शुरू कराए गए। अब तक कुल 50 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अफ्रीका से लौटे सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

दक्षिण अफ्रीका से देहरादून जिले में लौटे सात लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसके बावजूद उन्हें 15 दिन की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करनी होगी। आठ दिन बाद उनक फिर से आरटीपीसीआर जांच होगी।

कोविड जांच बढ़ी संक्रमितों का भी बढ़ने लगा ग्राफ
प्रदेश में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। चार महीने के बाद बुधवार को एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार हो गया। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344303 हो गई है। इनमें से 330557 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें