फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: विधायक खर्च कर सकेंगे एक करोड़ तक धनराशि, आदेश जारी

Wed, 28 Apr 2021 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विधायक इस निधि से अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड रोकथाम संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विधायकों को उनकी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये तक के कोविड कार्य कराने की मंजूरी दे दी है। विधायक इस निधि से अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड रोकथाम संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने क्षेत्रों में कोविड की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कोविड की जंग जीतने में मदद करेंगे।

उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
विज्ञापन


सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के विधायक अपनी विधायक निधि से इस धनराशि को खर्च कर सकते हैं।

देहरादून: मसूरी और विकासनगर समेत चार जगहों पर लगा कोरोना कर्फ्यू, खुलेंगी केवल जरूरी चीजों की दुकानें

इस धनराशि के जरिये आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए विधायक इस निधि को जिलाधिकारी एवं सीएमओ से विचार विमर्श के बाद जारी कर सकते हैं। शासकीय प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से दूरदराज के गांवों के प्राथमिक एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बड़े अस्पतालों की तरह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों को लेकर संशोधित आदेश जारी

शासन ने उत्तराखंड में सभी सरकारी कार्यालयों को एक मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। लेकिन देर शाम शासन ने संशोधित आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, समूह क और ख के कर्मचारियों की सौ फीसदी उपस्थिति रहेगी। वहीं, समूह ग और घ के कर्मचारियों(आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) की उपस्थिति 50 फीसदी रहेगी।

वहीं, गर्भवती महिला या जिनकी संतान 10 वर्ष से कम हो वे घर से ही काम करेंगी। जहां तक संभव हो सभी बैठक वीडियो कॉफ्रेंसिंग से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें