कोरोना से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का महत्वपूर्ण रोल है। विटामिन सी के रूप में नींबू पानी का इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर भी दे रहे हैं। ऐसे में नींबू से लोगों की इम्युनिटी बढ़े न बढ़े मगर, नींबू की कालाबाजारी बढ़ती जा रही है। वहीं, रमजान में नींबू पानी की डिमांड बढ़ जाती है। रमजान के दौरान 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक रहने वाला नींबू इस बार 140 से 160 रुपये किलो बिक रहा है।
रानीपुर मोड़ पर सब्जी की दुकान लगाने वाले अशोक कुमार का कहना है कि कोरोना के कारण डिमांड बढ़ने से दिल्ली से ही नींबू की शॉर्टेज है। इससे रेट बढ़ रहा है। मंडी में 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच नींबू चल रहा है। इसे फुटकर में मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है।
दाम रुपये प्रति किलो
फल पहले अब
मौसमी 50 100
संतरा 70 100
आंवला 50 120
अंगूर 80 120
नींबू 50 160