फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: नहीं बढ़ रही जांच की रफ्तार, 17 हजार सैंपल की रिपोर्ट लंबित

Sat, 21 Nov 2020 02:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में जांच के लिए भेजे गए 17 हजार सैंपल लंबित
  • हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा सैंपल प्रतीक्षा में 
विज्ञापन
corona virus - फोटो : sociol media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में भीड़भाड़ और सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है, लेकिन सैंपल जांच की रफ्तार धीमी है। प्रदेश में जांच के लिए भेजे गए 17 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा सैंपलों की जांच प्रतीक्षा में है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना का पहला मामला देहरादून में 15 मार्च को मिला था। तब से 20 नवंबर तक 12.24 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई। जिसमें 70205 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर है।


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: 512 नए संक्रमित मिले, पांच की मौत, मरीजों की संख्या 70 हजार पार
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने मैदानी क्षेत्रों में 24 घंटे और पर्वतीय क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर सैंपल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 16 नवंबर को प्रदेश में लंबित सैंपलों की संख्या लगभग 10 हजार थी। जो बढ़ कर 17685 पहुंच गई है। वर्तमान में कोविड-19 जांच के लिए राज्य में 10 सरकारी व निजी लैब हैं। 

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि प्रदेश में प्रतिदिन 10 से 12 हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। लंबित सैंपलों की संख्या को कम करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिलों में सैंपल कलेक्शन बढ़ा है। सरकार का प्रयास है कि कोरोना के बेसिक लक्षण वालों की सैंपल जांच कराई जाए। 

विज्ञापन

जिलावार जांच के लिए लंबित सैंपल

जिला             सैंपल लंबित
अल्मोड़ा            305
बागेश्वर              302
चमोली              942
चंपावत             694
देहरादून            3087
हरिद्वार             4305
नैनीताल            2083
पौड़ी                1611
पिथौरागढ़         697
रुद्रप्रयाग          196
टिहरी                231
ऊधमसिंह नगर  2770
उत्तरकाशी        462
कुल                 17685
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें