कोरोना के मरीजों के लिए जिले के विभिन्न अस्पतालों में सोमवार शाम तक 196 आईसीयू बेड खाली थे। वहीं, जिले में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल न करने पर सोमवार को 118 लोगों के चालान किए गए।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अब पहले से भी ज्यादा सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें मास्क, फेस कवर और हाथों को साबुन और पानी से नियमित तौर पर अच्छी तरह धोएं। उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि सामाजिक दूरी के मानकों को अपनाते हुए मास्क का उपयोग करें।