फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: एक महीने बाद फिर बढ़े संक्रमित, 24 घंटे में 783 मरीज मिले, छह की मौत

Wed, 11 Nov 2020 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में करीब एक महीने बाद कोरोना संक्रमण ने लंबी छलांग लगाई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 783 संक्रमित मामले आए हैं। वहीं, छह मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में नौ अक्तूबर के बाद एक दिन में 700 से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 66788 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 11608 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। नौ अक्तूबर के बाद से संक्रमितों की संख्या 500 से कम थी। लेकिन अब फिर मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल के साथ ही पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में संक्रमित मामले बढ़े हैं। 


यह भी पढ़ें: Coronavirus : कोरोना काल में हरिद्वार जिले के इस स्कूल में छात्रों की उपस्थिति रही 100 फीसदी
विज्ञापन


बुधवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 227 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पौड़ी में 108, चमोली में 73, नैनीताल में 71, रुद्रप्रयाग में 61, हरिद्वार में 55, टिहरी में 55, पिथौरागढ़ में 53, ऊधमसिंह नगर में 37, अल्मोड़ा में 18, बागेश्वर में नौ, उत्तरकाशी में नौ, चंपावत जिले में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में आज छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एचएनबी बेस हॉस्पिटल में पांच और एम्स ऋषिकेश में एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक 1086 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 471 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60900 हो गई है। 

दिल्ली में संक्रमण बढ़ने से उत्तराखंड में भी खतरा : सीएम 

त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षबर्धन ने राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सतर्कता और जागरूकता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश सरकार की ओर से कोविड-19 को नियंत्रण करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने से उत्तराखंड को खतरा है। त्योहारी सीजन में दिल्ली से काफी लोग अपने घर आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में संक्रमण कंट्रोल होगा तो उत्तराखंड भी सुरक्षित रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में डेडिकेटेड अस्पताल हैं। इसके साथ ही अस्पताल में वेंटिलेटर, आईसीयू बेड एवं ऑक्सीजन सप्लाई भी सुचारु है। सैंपल जांच के लिए 10 लैब कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। साथ ही जिनका मास्क न पहनने पर चालान काटा जा रहा है, उन्हें मास्क भी दिए जा रहे हैं। 

सीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन के चलते राज्य में काफी लोग दिल्ली से आ रहे हैं। इससे कोविड के संक्रमण का खतरा भी बढ़ने की संभावना है। सर्दी बढ़ने और त्योहारी सीजन के कारण कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तराखंड ने कोविड-19 के संक्रमण पर काफी हद तक कंट्रोल किया है। सर्दी बढ़ने व त्योहारी सीजन में लापरवाही नहीं बरतनी है। इस मौके  पर सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन

प्रदेश में 11 जिले कंटेनमेंट जोन से मुक्त

प्रदेश के 11 जिले कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं। वर्तमान में देहरादून और अल्मोड़ा जिले में नौ कंटेनमेंट घोषित हैं। लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने से कंटनेमेंट जोन की संख्या पांच सौ से अधिक पहुंच गई थी। अनलॉक-5 में संक्रमण थमने से कंटेनमेंट जोन की संख्या घट गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में आठ और अल्मोड़ा जिले में एक कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध है।

इससे लोगों को राहत मिली है। संक्रमण को लेकर लोगों को सतर्क और जागरूक होने की जरूरत है। संक्रमण बढ़ा तो रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन की संख्या फिर से बढ़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें