फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Uttarakhand: 491 नए संक्रमित मिले, 12 की मौत, मरीजों का आंकड़ा 76 हजार पार

Thu, 03 Dec 2020 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मौत और संक्रमित मामलों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 12 कोरोना मरीजों की मौत और 491 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 433 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 76 हजार पार हो गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को 12246 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 491 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है।

बीते 24 घंटे के भीतर देहरादून जिले में 179 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 76, हरिद्वार में 52, चमोली में 42, अल्मोड़ा में 25, पौड़ी में 24, टिहरी में 23, बागेश्वर में 18, ऊधमसिंह नगर में 16, उत्तरकाशी में 13, चंपावत में नौ, रुद्रप्रयाग में आठ, पिथौरागढ़ जिले में छह संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में पांच, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में तीन, सुशीला तिवारी मेडिकल का कॉलेज हल्द्वानी में दो, दून मेडिकल कॉलेज में एक और हिमालयन हॉस्पिटल में एक मरीज ने उपचार के दौरान दमतोड़ा है। प्रदेश में मरने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 1263 हो गई है। संक्रमितों की कुल संख्या 76275 हो गई है। इसमें 69271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4967 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। 

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मानवाधिकार आयोग कार्यालय बंद 

देहरादून में सहस्त्रधारा रोड स्थित उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग कार्यालय में दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद आयोग कार्यालय को बंद कर दिया गया।

आयोग के सचिव हरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा। लिहाजा, कार्यालय अब सात दिसंबर को खोला जाएगा। उक्त तिथि के सभी वादों को अगली तिथि के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी।

कोरोना संक्रमित भाजपा नेता नर्मदा तिवारी का निधन

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी (53) की कोरोना से मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की देखरेख में परिजनों ने चिह्नित स्थान भैंसोड़ा फार्म में उनका अंतिम संस्कार किया। उनकी मौत से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

जिले में कोरोना से मौत का यह 17वां मामला है। नर्मदा तिवारी जाख तिवारी की प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी थीं। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया बुधवार को जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब हालत काफी गंभीर थी।

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए भैंसोड़ा फार्म में प्रशासन की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन

प्राध्यापिका कोरोना पॉजिटिव आने से एसएसजे परिसर तीन दिन के लिए बंद

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की प्रोफेसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। उन्हें बेस अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में आइसोलेट किया गया है। एहतियात के तौर पर तीन दिन के लिए परिसर बंद कर दिया गया। 

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में हिंदी विभाग की एक प्राध्यापिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने बताया कि रविवार तक परिसर बंद किया गया है।

इस दौरान सिर्फ परीक्षाएं ही संचालित होंगी। परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसजे विवि स्थित कुलपति कार्यालय को भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें