फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: 24 घंटे में 13 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, मिले 424 नए मरीज

Sat, 28 Nov 2020 08:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही मरीजों की मृत्यु दर का ग्राफ बढ़ा है। 37 दिनों के बाद एक दिन में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 424 नए संक्रमित मिले हैं। देहरादून समेत पिथौरागढ़ और पौड़ी जिले में संक्रमित मामले बढ़े हैं। कुल संक्रमितों का संख्या 73951 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 13133 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 424 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। प्रदेश भर में पिछले 24 घंटे में 13 कोरोना मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 1214 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

देहरादून जिले में सबसे अधिक 163 कोरोना मरीज मिले हैं। पिथौरागढ़ में 59, पौड़ी में 45, हरिद्वार में 30, टिहरी में 21, अल्मोड़ा में 21, चमोली में 20, चंपावत में 19, ऊधमसिंह नगर में 12, नैनीताल में 11, उत्तरकाशी में आठ, बागेश्वर में आठ, रुद्रप्रयाग जिले में सात संक्रमित मामले मिले हैं। 
विज्ञापन

 

13 कोरोना मरीजों की मौत

प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में चार, एचएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में तीन, कैैलाश हास्पिटल में एक, हिमालयन हास्पिटल में एक, जिला अस्पताल टिहरी में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में एक, दून मेडिकल कालेज में एक मरीज ने दम तोड़ा है।

वहीं, 342 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 67197 मरीजों को कोरोना को मात दी है। वर्तमान में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण कर दर 5.62 प्रतिशत और रिकवरी दर 90.87 प्रतिशत है। 

आज मिले संक्रमित मामले

देहरादून - 163
पिथौरागढ़ - 59
पौड़ी - 45
हरिद्वार - 30
टिहरी - 21
अल्मोड़ा - 21
चमोली - 20
चंपावत - 19
ऊधमसिंह नगर - 12
नैनीताल - 11
उत्तरकाशी - 08
बागेश्वर - 08
रुद्रप्रयाग - 07
विज्ञापन

मंडी में बिना मास्क घूम रहे 32 लोगों का चालान

देहरादून की निरंजनपुर मंडी परिसर में बिना मास्क के घूम रहे 32 लोगों का शनिवार को चालान हो गया। मंडी अधिकारियों ने चालान करने के साथ ही उनसे 3200 रुपये का जुर्माना भी वसूला। 

मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा के निर्देश पर सचिव विजय थपलियाल ने अधिकारियों के साथ पूरे परीक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान 32 लोग बिना मास्क घूमते हुए पाए गए। सचिव विजय थपलियाल ने सभी लोगों के 100-100 रुपये के चालान किए।

इसके अलावा कई दुकानों के बाहर भीड़ भी लगी हुई मिली, जहां फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित दुकानदारों और लोगों को आवश्यक दूरी रखने के निर्देश दिए। 

अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि मंडी में रोजाना हजारों लोग आते हैं। पूरे शहर के लिए फल-सब्जियों की सप्लाई भी यहीं से हो रही है। इसलिए हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें