देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने पर सोमवार को दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि नगर निगम देहरादून के 215 रक्षा विहार फेज-2 दून वल्र्ड के पीछे रायपुर रोड एवं सिटी बोर्ड स्कूल वाली गली 23 धर्मपुर में कोरोना संक्रमित लोग मिले। जिसके बाद इन दोनों इलाकों को पाबंद कर दिया गया है।
वहीं, जांच के लिए 1879 भेजे गए। डीएम ने बताया कि अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 192 आईसीयू बेड खाली हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर 299 लोगों के चालान किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 22,027 व्यक्तियों का सर्विलांस किया।
वहीं, डीएम ने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। साथ ही अगर कोविड-19 का लक्षण दिखाई देता है तो जांच कराने की भी बात कही। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 112, 104, 1077 के साथ ही आपदा परिचालन केंद्र के फोन नबंर 0135-2726066 एवं 2724506 पर संपर्क करने की बात कही। साथ ही स्थानीय निकायों के अधिकारियों को कूड़ा उठान वाले वाहनों के जरिये लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।