फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: सोमवार को 331 संक्रमित मिले, दो मरीजों की हुई मौत

Mon, 02 Nov 2020 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 62881 हुई, 57542 मरीज स्वस्थ
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में संक्रमित मामलों की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। बीते 24 घंटे के भीतर 331 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, दो संक्रमितों की मौत हुइ है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 62881 हो गई है। इसमें 57542 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 8918 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही देहरादून जिले में 84 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग में 53, चमोली में 52, पौड़ी में 29, पिथौरागढ़ में 19, हरिद्वार में 19, ऊधमसिंह नगर में 17, नैनीताल में 16, टिहरी में 14, उत्तरकाशी में आठ, अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में सात, चंपावत में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। 


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में स्क्रब टायफस की जांच बंद
विज्ञापन



सोमवार को प्रदेश में दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक और मैक्स हॉस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब प्रदेश में मरने वालों की संख्या 1029 हो गई है। वहीं, आज 441 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 3802 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन

एक मास्क मुफ्त दें और करें जागरूक

देहरादून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि बाजारों में दीपावली तक पुलिस-प्रशासन मास्क को लेकर लोगों के चालान न काटे। इससे बाजार में भय का माहौल बन जाता है। जिससे व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

एक तो व्यापार पहले से ही बहुत कम है, अब दीपावली के आसपास कुछ उम्मीद है। इसमें अगर पुलिस-प्रशासन बाजार में ज्यादा संख्या में आए दुकानदारों और ग्राहकों से सख्ती करता है तो इससे भय का माहौल बन जाता है।

जिस व्यक्ति ने मास्क नहीं लगा रखा है। उसे प्रशासन की ओर से एक मास्क मुफ्त दिया जाए और उसे समझाया जाए कि मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने डीएम और डीआईजी से भी अनुरोध किया कि वह व्यापारियों का ध्यान रखें और अधीनस्थों को ज्यादा सख्ती करने न करने का आदेश दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें