फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: ओएसडी हुए संक्रमित तो सेल्फ आइसोलेशन में गए सीएम, एक हफ्ते में दूसरी बार कैबिनेट बैठक स्थगित  

Wed, 02 Sep 2020 12:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री कार्यालय व आवास की गतिविधियां थमेगी
  • -मुख्यमंत्री भी बैठकों व सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाएंगे
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के ओएसडी अभय रावत को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास की गतिविधियां अगले तीन दिन के लिए फिर से थम गई हैं। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। वह विभागीय बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।

विज्ञापन


पिछले एक पखवाड़े में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोरोना पॉजिटिव मामले के कारण प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित करना पड़ा हो। पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री के स्टाफ में एक वाहन के चालक व एक निजी सुरक्षा अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट की बैठक टालनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: अनलॉक-4 की एसओपी जारी, कहां मिली छूट और किन पर पाबंदियां बरकरार, यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो-दो बार कोविड जांच कराई

मुख्यमंत्री स्वयं तीन दिन के लिए आइसोलेशन में चले गए थे। उन्होंने दो-दो बार कोविड जांच कराई। दोनों बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। मंगलवार को कोविड जांच के दौरान उनके ओएसडी अभय रावत की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। इसके बाद एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कार्यालयों और आवास स्थित कार्यालय को बंद कर दिया गया।  

एहतियात के तौर मैं सेल्फ आइसोलेशन में रहूंगा। कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दी गई है। मेरा कार्यालय और आवास पर भी गतिविधियां थमी रहेंगी।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें