फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड : 10वीं की निरस्त और 12वीं की परीक्षा हो सकती है स्थगित, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव

Sat, 17 Apr 2021 08:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड बोर्ड की चार मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षा को निरस्त एवं 12वीं की परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है। शिक्षा सचिव आरमीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक इस संबंध में मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के स्तर से इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


कुंभ 2021 : सीमित संख्या में 27 का शाही स्नान करेंगे बैरागी, सबसे बड़े जूना अखाड़ा ने की कुंभ विसर्जन की घोषणा

कोविड-19 की वजह से सीबीएसई, आईसीएसई और कई राज्यों की परीक्षाएं स्थगित होने के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित हो सकती हैं। शिक्षा सचिव आरमीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक सीबीएसई की तर्ज पर इन परीक्षाओं को निरस्त एवं स्थगित करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में आए रिकॉर्ड 2757 नए संक्रमित मरीज, 37 की मौत

इसमें 10वीं के बच्चों को पिछले पर्फोरमेंस के आधार पर पास माना जाएगा। जबकि 12वीं के छात्रों की परीक्षा के लिए स्थिति कुछ सामान्य होने के बाद अगल से परीक्षा तिथि तय की जाएगी। 

दो लाख 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी 

उत्तराखंड बोर्ड की 10 और 12वीं की परीक्षा में दो लाख 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 10वीं में 148355 एवं 12वीं में 122184 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इनकी परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

प्रवेशपत्र दिखाने पर ही मिलेगी जिले में एंट्री

प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन ने राहत दी है। अब आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट न होने पर परीक्षा का प्रवेशपत्र दिखाना होगा। इसके बाद ही उन्हें और उनके अभिभावकों को जिले में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ही यह व्यवस्था लागू होगी।

डीएम ने बताया कि शासन ने निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता की है, लेकिन छात्रों की सहूलियत को देखते हुए प्रवेशपत्र दिखाने पर भी प्रवेश दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन के अभ्यर्थियों को भी प्रवेशपत्र दिखाने पर परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की अनुमति रहेगी। ऐसे परीक्षार्थियों का जिला प्रशासन आरटीपीसीआर टेस्ट कराएगा। 

यूओयू की 26 से होने वाली परीक्षाएं स्थगित

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शीतकालीन सत्र से संबंधित सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की 26 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत विश्वविद्यालय द्वारा असामान्य विषम परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें