फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुड़की में एक महिला समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या 42

Sat, 18 Apr 2020 10:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के साथ जमात में गया था महिला का पति
  • ऋषिकेश का रुड़की में भर्ती युवक भी निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उत्तराखंड में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हो चुकी है। भगवानपुर के मानक मजरा निवासी 45 वर्षीय इस महिला को बीती 15 अप्रैल को आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के पति समेत अन्य परिवार वालों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन


उन्हें कलियर में क्वारंटीन किया गया है। उधर, ऋषिकेश में एक दुकान में काम करने वाला हाथरस का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। महिला का पति इसी गांव के कोरोना पॉजिटिव निकले 62 वर्षीय बुजुर्ग और एक अन्य के साथ बीती 21 मार्च को नई दिल्ली में हुई जमात से लौटा था। महिला, उसके पति और तीन बच्चों को आइसोलेट किया गया था।

इसके अलावा सिविल अस्पताल में भर्ती हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी ऋषिकेश में दुकान पर काम करने वाले युवक की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप है। उसे अपने घर जाते समय रुड़की के समीप पांच साथियों के साथ बीती 15 अप्रैल को पकड़ा गया था। उसे अस्पताल में आइसोलेट किया गया था और सैंपल जांच को भेजे गए थे। दो कोरोना पॉजिटिव केस आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन


बता दें कि भगवानपुर के मानक मजरा गांव के 62 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे गांव को पाबंद कर दिया गया था। यहां के 38 लोगों को आरोग्यम अस्पताल में आइसोलेट कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। महिला के अलावा अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन दो पॉजिटिव मामलों के साथ ही जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या सात हो गई है।

सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव लोगों को मेला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शॉप में कार्यरत युवक रुड़की में मिला कोरोना पॉजीटिव, हड़कंप

ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल समीप शॉप में कार्यरत युवक के रुड़की में कोरोना पॉजीटिव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन सहित खुफिया विभाग की मुश्किल बढ़ गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शॉप पर ताला जड़ दिया। साथ ही मालिक सहित आठ कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शॉप में एक युवक कार्यरत था, वह ऋषिकेश से 30 मार्च को रुड़की के लिए निकला। बताया कि युवक रुड़की में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य, कोतवाल रितेश शाह पहुंचे।

यहां सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्वीट्स शॉप मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर जीएमवीएन गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर दिया गया है।

एक महिला समेत चार लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया

नई दिल्ली में कोरोना संक्रमित जमाती से मिली जानकारी के आधार पर कालसी तहसील प्रशासन ने एक महिला समेत चार लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। चारों के सैंपल को जांच के लिए भेजा है। चारों लोग कालसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

शुक्रवार को कालसी तहसील प्रशासन को दिल्ली पुलिस की ओर से एक ईमेल मिला। ईमेल में तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में रहने वाले चार लोगों के कोरोना संक्रमित जमाती के संपर्क में आने की बात कही गई थी। ईमेल में उक्त जमाती ने चारों लोगों के मोबाइल नंबर और पते का भी उल्लेख किया था।

कालसी तहसील प्रशासन की टीम तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में चारों के गांव पहुंची और उन्हें सीएचसी साहिया ले आई। जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और सैंपल लिए गए। सैंपल लेने के बाद चारों लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक कोरोना पॉजिटिव की दो सैंपल रिपोर्ट लगातार निगेटिव

दून अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव की दो सैंपल रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके अलावा पांच कोरोना संदिग्धों की भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको भी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने शनिवार दोपहर बाद दून मेडिकल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में कोरोना मरीजों को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साथ ही डॉक्टर स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को लेकर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने नए बनाये जा रहे आईसीयू वार्ड की प्रगति की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें