फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम से की बात, कोरोना संक्रमण की ली जानकारी

Sun, 09 May 2021 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

तीन जिलों में कोविड कर्फ्यू की मियाद 10 मई की सुबह पांच बजे समाप्त हो रही है और इसके बाद सरकार इन सख्त कदमों को उठा सकती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से फोन पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें पूरी स्थिति के बारे में बताया। 

विज्ञापन




राज्य और जिलों में आवाजाही पर जल्द लग सकती है रोक

कोविड के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश में अब जिलों के बीच आवाजाही पर सशर्त रोक लगाने की तैयारी है। इसी तरह राज्य में आने और राज्य से बाहर जाने पर भी रोक लग सकती है। तीन जिलों में कोविड कर्फ्यू की मियाद 10 मई की सुबह पांच बजे समाप्त हो रही है और इसके बाद सरकार इन सख्त कदमों को उठा सकती है। 


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8390 नए संक्रमित मिले, 118 की मौत, एक्टिव केस 71 हजार पार

विज्ञापन


सरकार पर इस समय सख्त कदम उठाने का दबाव है। लॉकडउन से बच रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विवाह समारोहों और अन्य आयोजनों से दूर रहने की अपील कर इसका संकेत भी दिया। सूत्रों के मुताबिक कोविड कर्फ्यू के अगले चरण में प्रदेश सरकार अब आवाजाही को नियंत्रित करने की कोशिश में है।

उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल
 

विज्ञापन

बाजार खुलने के समय को और कम किया जा सकता है

वहीं, अब प्रदेश सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू को और अधिक सख्त करने की भी तैयारी है। इसके तहत बाजार खुलने के समय को और कम किया जा सकता है। सप्ताह में दो दिन ही बाजार खोलने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और दून शहर के अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, उनमें सरकार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार करना चाहिए। अब सरकार सोमवार या अधिकतम मंगलवार तक अपनी नई योजना पर अमल कर सकती है।

कोरोना संक्रमण के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए सख्त कदम उठाने की पूरी तैयारी है। इसके कौन-कौन से तरीके होंगे और किस तरह से उन्हें लागू किया जाएगा, इस पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि हर कीमत पर संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जाए। 
-सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता और कृषि मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें