फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: संक्रमण में आई तेजी, धीमी हुई ठीक होने वालों की रफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लगातार सक्रिय मरीज बढ़ने से अस्पतालों पर बढ़ रहा इलाज का दबाव
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार धीमी है। लगातार सक्रिय मरीज बढ़ने से अस्पतालों में इलाज का दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि सरकार ने निजी अस्पतालों को भी कोरोना संक्रमितों का इलाज करने की अनुमति दी है और इलाज की दरें तय की है। लेकिन आइसोलेशन बेड का एक दिन का कम से कम आठ हजार रुपये की दर से इलाज के लिए खर्च करना आम मरीज की जेब पर भारी पड़ेगा। 

प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसकी तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। बीते सात दिनों में प्रदेश में कोरोना के 4637 मरीज मिले और 2913 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें; Coronavirus in Uttarakhand: टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 836 संक्रमित, 11 मरीजों की मौत

इस दौरान 72 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 6442 पहुंच गई है। अस्पतालों पर लगातार इलाज का दबाव बढ़ रहा है। ऊधमसिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार जिले में सबसे अधिक कोरोना मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन

प्रदेश में बीते सात दिनों में संक्रमित लोगों की स्थिति

दिन             मरीज             मौत           ठीक हुए
27 अगस्त      728                09            251
28 अगस्त       588               11             349
29 अगस्त        658              11             400
30 अगस्त       664                07            480
31 अगस्त        592               12            604
01 सितंबर       571               11             404
02 सितंबर       836               11              425
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें