फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, इसी महीने पूरी हो सकती है प्रक्रिया

Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पुलिस मुख्यालय में इसी माह पूरी हो सकती है प्रमोशन की प्रक्रिया
  • प्रदेश में 700 कांस्टेबल और 40 हेड कांस्टेबल को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
- फोटो : प्रमोशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारोगाओं के बाद अब जल्द ही सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों को भी जल्द प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। प्रमोशन की प्रक्रिया इसी माह पूरी हो सकती है। इस प्रमोशन के बाद नई भर्तियों का भी रास्ता खुलेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में 88 सिविल पुलिस के दारोगा इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुए हैं। इसके बाद अब सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों की बारी है। उन्हें भी जल्द ही यह लाभ मिलने वाला है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सितंबर माह में ही प्रमोशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस माह में करीब 700 सिपाही हेड कांस्टेबल बनेंगे। इनके साथ ही 40 हेड कांस्टेबल दारोगा पद पर पदोन्नति पा सकेंगे।

डीजी ने बताया कि मौजूदा नियमावली के अनुसार सभी का प्रमोशन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि समय पर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ताकि, समय से उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो रिटायरमेंट के करीब हैं। ऐसे में उन्हें समय से प्रमोशन मिलेगा तो उनकी आगे की प्रक्रिया में भी लाभ मिल सकेगा। यानी उन्हें पेंशन आदि की का लाभ भी प्रमोशन के बाद उसी के हिसाब से दिया जाता है। 

विज्ञापन

665 हुई कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 

प्रदेश में पुलिसकर्मियों में भी कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को इनकी संख्या 665 पहुंच गई है। डीजी अशोक कुमार ने बताया कि सभी जिलों को एहतियात से काम करने के निर्देश दिए हैं। चूंकि, पुलिस का काम ही एक्सपोजर में रहना है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा संभलने की आवश्यकता है।

सेवा नियमावली में संशोधन नामंजूर, एक माह में प्रमोशन करने के आदेश
उत्तराखंड आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली 2018 में संशोधन करने से गृह विभाग ने इनकार कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संशोधन का कोई औचित्य नहीं है। इस आधार पर गृह विभाग ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल का वरिष्ठता के तहत प्रमोशन करने के आदेश दिए हैं। लिहाजा पुलिस मुख्याल को प्रमोशन अब सितंबर में ही प्रमोशन करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें