नैनीताल हाईकोर्ट में एक स्टेनो कर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कोर्ट को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी सुनवाई नहीं होगी।
लॉकडाउन के पांच माह: कहीं खुले ताले तो कहीं कोरोना की बंदिशें, सरकारी दफ्तरों में रफ्तार नहीं पकड़ पाया काम
उत्तराखंड में आने वाले बाहरी राज्यों के यात्रियों को करना होगा ये...
बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को दून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके साथ ही अगर आप यहां के पर्यटक स्थलों पर घूमना चाहते हैं तो आपके पास कोविड 19 टेस्ट का निगेटिव रिपोर्ट सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आवाजाही में अधिक ढील के लिए अभी और इंतजार
अनलॉक-3 में राज्यों के बीच आवाजाही में और अधिक ढील के लिए लोगों और उद्योगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। सोमवार को सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों का अध्ययन किया जा रहा है। राज्य की परिस्थितियों के आधार पर ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो दिन पहले ही राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा था कि कई राज्य आवाजाही के मामले में गैर जरूरी प्रतिबंध लगा रहे हैं। अनलॉक तीन में उद्योगों के माल या व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई रोकटोक नहीं है। प्रतिबंध होने के कारण उद्योगों और व्यक्तियों को भी परेशानी हो रही है।
गृह मंत्रालय को भी इसकी शिकायतें मिल रही हैं। यदि राज्य में किसी तरह के प्रतिबंध हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। इस पत्र के बाद राज्य सरकार ने कहा था कि जिलों के लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी। माना जा रहा था कि यह एसओपी सोमवार को जारी हो सकती है, लेकिन देर रात तक ऐसा नहीं हो पाया था।