फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Uttarakhand: छह महीने बाद 24 घंटे में मिले सबसे कम 54 संक्रमित, दो मरीजों की हुई मौत

Sun, 24 Jan 2021 07:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पांच जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मरीजों की मौत के मामले काबू में आए हैं। पिछले छह महीने के बाद एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। 24 घंटे के भीतर 10499 लोगों की कोविड जांच में सिर्फ 54 संक्रमित मिले हैं। पांच जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 95640 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 1725 पर आ गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 10499 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 10445 सैंपल निगेटिव मिले। जून के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं।नैनीताल जिले में 23, देहरादून में 15, हरिद्वार में 10, ऊधमसिंह नगर में दो, चमोली, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले में नया संक्रमित नहीं मिला है। 

24 घंटे में प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, हिमालयन हाॅस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में 1631 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 57 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 90967 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 1725 सक्रिय मरीजों को उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

प्रदेश में 34 बूथों पर सोमवार को लगेगी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन

प्रदेश में सोमवार को 34 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक प्रदेश में 10514 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने से कोरोना वायरस से सुरक्षा कवच मिला है। 

राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ आपरेटिंग आफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है। वर्तमान में 34 बूथों पर ही टीकाकरण चल रहा है। सोमवार को भी इन्हीं बूथों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले की तुलना में वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। केंद्र के दिशानिर्देश पर ही प्रदेश में टीकाकरण बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अब तक 10514 कर्मियों को वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। 28 दिनों के भीतर वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। इस जंग में वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोगों से आह्वान किया वैक्सीन लगाने में किसी तरह का संकोच न करें। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मी मास्क लगाकर करेंगे कदमताल

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली परेड में पुलिस के जवान मास्क लगाकर ही कदमताल करेंगे। रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल चल रही है। परेड की रिहर्सल को फाइनल रूप देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने सलामी ली। उन्होंने कहा कि परेड में कोरोना के नियमों का पालन करवाया जाएगा।

परेड में आने वाले मेहमानों के लिए मास्क भी अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से पुलिस लाइन में परेड के दौरान कदमताल करने वाले सभी पुलिस कर्मी अपनी ड्रेस के अनुसार मास्क लगाकर परेड में शामिल होंगे। परेड ग्राउंड में जिन टोलियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, वहां पर जवानों के बीच में उचित शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें