फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Dehradun: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कई अनुभाग तीन दिन बंद, रोस्टरवार खुलेंगी अन्य कोर्ट

Thu, 13 Aug 2020 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

एक न्यायिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संबंधित कोर्ट को तीन दिन के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा न्यायिक अधिकारी के संपर्क में आये सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट कराया गया है। बाकी रोस्टरवार कोर्ट में कार्यवाही जारी रहेगी। 

विज्ञापन


जिला जज प्रशांत जोशी ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए हैं। बुधवार को ही परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। बुधवार से शुक्रवार तक एहतियातन जिला जज कार्यालय, नजारत, अपर जिला जज पंचम न्यायालय व कार्यालय, प्रशाशनिक कार्यालय कक्ष संख्या तीन, सदर मुंशरीम कार्यालय कक्ष संख्या चार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में नियत जमानत प्रार्थना पत्र  की सुनवाई 17, 18 व 19 अगस्त को की जाएगी। बुधवार को ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया।  जबकि, इनके अलावा रोस्टरवार अन्य कोर्ट में कार्य यथावत जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें