स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। इसके तहत वाहनों की पार्किंग और बैरिकेडिंग आदि के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं।
इसके साथ ही वीआईपी, अधिकारी और आम जनता के लिए अलग अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। एसपी यातायात प्रकाश चंद ने बताया कि इस दौरान शहर में कई स्थानों पर पुलिस भी रूट व्यवस्था ठीक ढंग से लागू कराने को तैनात रहेगी।
वीआईपी/अधिकारीगण के लिए रूट
दिलाराम चौक, बहल चौक, बैनी बाजार, सर्वे चौक, क्रॉस रोड, द्वारिका स्टोर, आराघर चौक, टी जक्शंन, दामिनी चौक, गुरुनानक चौक, नेगी तिराहा, पुलिस लाइन गेट नं -01 से पुलिस लाइन स्टेडियम कट।
ई-पास धारकों के वाहनों के लिए
-नेगी तिराहा/अग्रवाल बैकरी, गुरुनानक चौक, पीएनबी तिराहा, सूरी चौक, बन्नू चौक से बांये गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क होंगे।
पार्किंग व्यवस्था
- वीआईपी पार्किंग-पोर्टिगो पर।
- विधायक/मंत्रीगण/दर्जाधारी हेतु पार्किंग शहीद स्मारक के बांयी ओर।
-फ्लैग पार्किंग: शहीद स्मारक के दांयी ओर।
- अधिकारीगणों हेतु पार्किंग : शहीद स्मारक के सामने।
- मीडिया पार्किंग : सेंट्रल पुलिस कैंटीन के सामने।
-अन्य पार्किंग : बैडमिंटन हॉल के सामने खाली मैदान।
बैरियर प्वाइंट
- बन्नू स्कूल चौक, गुरुनानक तिराहा, नेगी तिराहा, पुलिस मॉर्डन स्कूल तिराहा, पुलिस लाइन गेट नं -2, एमटी तिराहा कट, गैस गौदाम तिराहा, सेंट्रल पुलिस कैंटीन के सामने।