केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें कोविन एप के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोविन एप के बारे में एएनएम, आशाओं, डॉक्टरों, सिस्टर को निजी अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। देहरादून में दो जनवरी से पूर्वाभ्यास शुरू हो जाएगा, जबकि नैनीताल में चार से छह जनवरी के बीच पूर्वाभ्यास होगा।
हेल्थ वर्करों का डाटा तैयार
राज्य के 2319 सरकारी अस्पतालों और 2366 निजी अस्पतालों के 94668 हेल्थ वर्करों का डाटा तैयार किया है। जिन्हें पहले चरण में कोरोना टीका लगाया जाएगा। जिला स्तर पर तैयार किए गए हेल्थ वर्करों के डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
वैक्सीन के लिए डीप फ्रीजर अभी और आने हैं। वॉक इन कूलर की मांग की गई है। वैक्सीन कैरियर समेत अन्य उपकरण भी आने हैं। कुमाऊं में चार से दस जनवरी के बीच पूर्वाभ्यास कराने का प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं