फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Uttarakhand: 162 नए संक्रमित मिले, चार की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार से कम 

Thu, 21 Jan 2021 07:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित और मरीजों की मौत के मामले काबू में आए हैं। पांच महीने बाद सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार से कम हुई है। बीते 24 घंटे में चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 162 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 95354 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 10637 सैंपल निगेटिव मिले। देहरादून जिले में 67 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, नैनीताल में 54, हरिद्वार में 21, ऊधमसिंह नगर में चार, अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़ में तीन, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली जिले में दो-दो, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। पौड़ी जिले में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: साढ़े पांच महीने बाद सचिवालय में आगंतुकों और पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति मिली 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में प्रदेश में पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, कैलाश हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। प्रदेश में 1626 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं, 283 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 90547 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होने से प्रदेश की रिकवरी दर 95 प्रतिशत हो गई है। जबकि 1876 सक्रिय मरीजों को उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

अफवाहों पर न करें यकीन सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन

संतों का कहना है कि कोरोना वैैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय टीकाकरण में सहयोग करने की जरूरत है। अफवाहों को लेकर संतों ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि संक्रमण को पूरी तरह से नष्ट कर कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सके। संतों ने लोगों से टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ाने का आह्वान किया है। 

जब पोलिया खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था, तब भी इसी तरह से अफवाहें फैलाई गई थीं, लेकिन आज उसी टीकाकरण से देश के लाखों लोगों को फायदा हुआ है। कोरोना वैक्सीन का भी ऐसे ही लाभ मिलेगा।
-दामोदार दास, कोठारी महंत, पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा

कोरोना पर विजय पाने के लिए भारत सबसे अग्रणी देशों में खड़ा हुआ है, लेकिन कुछ लोग देश की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन से देश का हर नागरिक सुरक्षित होगा। अफवाह के बजाय इसमें मदद करना चाहिए।
-महंत दिनेश दास, परमाध्यक्ष, श्रीराम निवास आश्रम

कोरोना टीकाकरण को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उससे देश के लोगों को ही नुकसान हो सकता है। ऐसी किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देकर सभी लोगों को टीकाकरण अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करना चाहिए।
-महंत रुपेंद्र प्रकाश, परमाध्यक्ष, अवधूत मंडल आश्रम

देश के लाखों नागरिकों ने जिस प्रकार से बिना वैक्सीन के सरकार का सहयोग कर कोरोना को मात दी, अब उसी तरह से कोरोना टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग करें ताकि देश फिर से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।
-महंत कमलदास, पीठाधीश्वर, हरिहर पुरुषोत्तम धाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें