फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर : उत्तराखंड में बढ़ेगी टेस्टिंग, जोर पकड़ेगा टीकाकरण अभियान

Sun, 11 Apr 2021 09:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्य सचिव ने कंटेनमेंट जोन में 100 फीसदी टेस्टिंग करने के निर्देश दिए, जागरूकता अभियान चलाने पर जोर, युवाओं को जोड़ने की दी सलाह
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए सभी जिलाधिकारियों को चाकचौबंद रहने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को कंटेनमेंट जोन में शत प्रशित टेस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इसके लिए टीकाकरण पर जोर दिया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर 11 से 14 अप्रैल तक प्रदेश में टीका उत्सव मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : देहरादून दून रात्रि कर्फ्यू को लेकर पुलिस ने कसी कमर, पहले चेतावनी फिर होगी कार्रवाई

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जिलाधिकारियों को कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के जनजागरुकता सबसे प्रभावी माध्यम है।  
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम की तैयारी को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में प्रोएक्टिव होकर काम करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी अपनी तैयारियां चाक चौबंद रखें।

सभी जिलों में टेस्टिंग बढ़ाई जाए। साथ ही, कंटेनमेंट जोन की 100 प्रतिशत टेस्टिंग हो। होटल, रेस्टोरेंट सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित किया जाए। 

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए सबसे प्रभावी उपाय कोरोना के प्रति जागरूकता है। अधिक से अधिक जन-जागरूकता फैला कर इसके संक्रमण को रोका जा सकता है। गणमान्य लोगों को आमजन को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाए।  प्रदेश भर में टीकाकरण अभियान चलाया जाए।  जागरूकता अभियान में युवाओं को फोकस हो।

Trending Videos
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर जोर

इस अवसर पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. तृप्ति बहुगुणा, अपर सचिव विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में तय हुआ कि कुंभ क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कराई जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए। 

डेथ रिव्यू के लिए सीनियर अफसर हो तैनात

बैठक में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की समीक्षा पर जोर दिया गया ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। मुख्य सचिव नेइसके लिए सीनियर ऑफिसर तैनात करने को कहा।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं

सचिव अमित नेगी ने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। पर्यटक स्थलों में वोलेंटियर्स और पीआरडी जवानों ने शालीनता के साथ मास्क वितरण और प्रदेशवासियों में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता में देश में अच्छा संदेश गया था। 

अगले पीक तक तैयारी करनी होगी

सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि कोरोना के अगले पीक को देखते हुए  समय रहते प्रयास करने होंगे।  उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर अधिक फोकस करते हुए सभी के टेस्ट कराए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें