फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : लक्खीबाग श्मशान घाट में शवों के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा, घाट के पुजारी ने स्थिति को संभाला

Fri, 30 Apr 2021 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। आखिरकार मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही श्मशान घाट के पुजारी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार को लेकर जबरदस्त हंगामा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतकों के अंतिम संस्कार को लेकर श्मशान घाटों में जबरदस्त मारामारी है। लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। आखिरकार मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही श्मशान घाट के पुजारी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, लक्खीबाग श्मशान घाट में 25 से अधिक शवों के साथ परिजन अंतिम संस्कार को पहुंचे। लेकिन, श्मशान घाट में एक समय में सिर्फ 18 शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था है। श्मशान घाट प्रबंधन समिति की ओर से टोकन व्यवस्था लागू होने की वजह से 18 परिवारों को टोकन जारी कर दिया गया और उनका अंतिम संस्कार भी शुरू कर दिया गया। इस बीच कई और लोग शवों को लेकर श्मशान घाट पहुंच गए और अंतिम संस्कार की बात करने लगे।

परिजनों ने श्मशान घाट में खाली पड़ी जमीन पर अंतिम संस्कार करने की बात कही। लेकिन, पुजारी समेत श्मशान घाट के कर्मचारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। बस इसी बात को लेकर के हंगामा हो गया। आखिरकार मामला तूल पकड़ता उसे पहले ही आचार्य पुजारी अनिल शर्मा ने हंगामा कर रहे परिजनों को जैसे-तैसे शांत कराया और श्मशान घाट की खाली जमीनों में ही शवों का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी ने कहा अब तक के जीवन में नहीं देखा ऐसा ह्र्दय विदारक नजारा

श्मशान घाट के पुजारी आचार्य अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते जिस तरीके से लोगों की मौतें हो रही हैं। श्मशान घाट में एक-एक दिन में 25 से अधिक शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जा रहे हैं। ऐसा हृदय विदारक नजारा उन्होंने जिंदगी में कभी नहीं देखा। एक दिन में 25 शवों का अंतिम संस्कार उन्होंने जिंदगी में कभी नहीं कराया। 

श्मशान घाट के कई कर्मचारी बीमार 

लक्खीबाग श्मशान घाट के कई कर्मचारी भी पिछले कई दिनों से बीमार हो गए हैं। कई कर्मचारियों के बीमार हो जाने से श्मशान घाट में शवों के अंतिम संस्कार में तमाम दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में श्मशान घाट प्रबंधन समिति और आचार्य की ओर से दिहाड़ी मजदूरों को लाया गया है जो आचार्य की देखरेख में कर्मकांड करवा रहे हैं।

अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं, परिजन परेशान

लक्खीबाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं होने पर शवों के साथ परिजनों को प्रेमनगर, टपकेश्वर महादेव और चंद्रबनी स्थित श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए भेजा जा रहा है। लेकिन, वहां भी बहुत अधिक भीड़ होने की वजह से मृतकों के परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें