फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : कोविड टीके की नई खेप से राहत, आज उत्तराखंड पहुंचीं 1.38 लाख डोज

Sun, 11 Apr 2021 02:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीन कम पड़ रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड को कोविड टीके की नई खेप मिलने से राहत मिल गई है। रविवार को 1.38 लाख कोविशील्ड वैक्सीन की डोज राज्य को मिल गई। वैक्सीन की कमी से प्रदेश के चार जिलों में शनिवार को टीकाकरण कार्य प्रभावित हो गया था। अब सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से वैक्सीन आने के बाद प्रदेश में टीकाकरण को गति मिलेगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : देहरादून दून रात्रि कर्फ्यू को लेकर पुलिस ने कसी कमर, पहले चेतावनी फिर होगी कार्रवाई

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीन कम पड़ रही थी। केंद्र से राज्य की मांग के अनुरूप वैक्सीन नहीं मिल पा रही थी। कई जिलों में वैक्सीन स्टॉक खत्म होने से टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ था। शनिवार को प्रदेश के 13 जिलों में 519 बूथों पर 45684 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोग वैक्सीन लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 10.96 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 1.77 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों व 45 से 60 साल की आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा किया गया है। 

विज्ञापन

इन जिलों में खत्म हुई वैक्सीन

केंद्र की ओर से वैक्सीन आपूर्ति न होने से चार जिले देहरादून, चमोली, नैनीताल, टिहरी में स्टॉक खत्म हो गया है। शनिवार को वैक्सीन न होने के कारण कई बूथों पर लोगों को बगैर टीके के ही वापस लौटना पड़ा था।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र को 10 लाख वैक्सीन डोज की मांग भेजी गई है। रविवार को 1.38 लाख वैक्सीन उत्तराखंड को मिल गई हैं। 

केंद्र की ओर से वैक्सीन लगातार भेजी जा रही है। रविवार को भी प्रदेश को 1.38 वैक्सीन की डोज उत्तराखंड पहुंच गई हैं। सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से विमान के माध्यम से टीके की खेप उत्तराखंड लाई गई है। इसके बाद सभी जिलों को वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी।
-अमित नेगी, सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें