फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : दून अस्पताल में पीडब्ल्यूडी एडमिन अफसर समेत कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत

Sat, 05 Sep 2020 02:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में पीडब्ल्यूडी हरिद्वार में तैनात एडमिन अफसर भी शामिल हैं। इस तरह से दून अस्पताल में ही कोरोना संक्रमित मरने वाले मरीजों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन

 

Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना मरीजों के इलाज से मना नहीं कर पाएंगे प्राइवेट अस्पताल कोरोना: पीडब्ल्यूडी अफसर

अस्पताल के जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी के 57 वर्षीय एडमिन अफसर हरिद्वार स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहते थे। सांस में दिक्कत होने की वजह से परिजनों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया था। चार सितंबर को उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


जहां शनिवार को उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। पुलिस और परिजनों की मदद से अस्पताल प्रशासन ने उनका अंतिम संस्कार कराया। वहीं, करनपुर गुरुद्वारा रोड के समीप रहने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तीन सितंबर को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

विज्ञापन

श्रीनगर गढ़वाल में 48 नए कोरोना मामलों की पुष्टि

श्रीनगर गढ़वाल में शनिवार दोपहर तक 48 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमें दस संक्रमित एसएसबी के जवान हैं। तहसीलदार सुनील राज ने इन मामलों की पुष्टि की है। 

श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में शुक्रवार देर रात दो और शनिवार की सुबह एक मरीज  की मौत हुई है। जिनमें से दो मृतक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

बेस अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। वह रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आए थे। मृतक की पत्नी और बेटा भी संक्रमित निकले हैं। सीडीओ आशीष भटगाई ने मौत की पुष्टि की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें