कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब और दरगाह किलकिली साहब को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इन दरगाहों पर आने वाले जायरीनों पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह तमाम तरह की एहतियात बरते और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
#Ladengecoronase : खुद और परिवार कोरोना के साये में, फिर भी मरीजों की सेवा में जुटे दिन-रात, तस्वीरें
कोरोना वायरस का संक्रमण दोबारा तेजी से बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने वक्फ बोर्ड सीईओ को पत्र भेजकर कोरोना संक्रमण आपदा के रूप में फैल जाने बाद जायरीनों एवं आम जनता की सुरक्षा के लिए दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह ईमाम साहब, किलिकिलि साहब पूर्ण रूप से बंद किए जाने को आवश्यक बताया था।
जिसके बाद पत्र को संज्ञान में लेते हुए उत्तराखंड वक्फ़ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद इकबाल अहमद ने जायरीनों व आमजन की सुरक्षा को देखते हुए दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब और दरगाह किलकिली साहब को पूर्ण रूप से अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान इन दरगाहों में जायरीनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
उत्तराखंड: 24 घंटे में 107 मरीजों की मौत, 5493 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 51 हजार पार
इसके साथ ही समस्त दरगाहों के प्रांगणों को खाली कराकर पूर्ण रूप से साफ सफाई व छिड़काव सुपरवाइजरों की उपस्थिति में दरगाह खादिमों द्वारा की जाएगी। खादिमों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त किट की व्यवस्था जिला प्रशासन के सहयोग की जाएगी। दरगाह प्रबंधक को भी निर्देशित करते हुए कहा गया है कि खादिमों को आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में सैनीटाइजर, गल्ब्स, मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएं।
इस दौरान दरगाह के बाहरी क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का रुकना पूर्ण रूप से बंद रहेगा।। इस दौरान जो कर्मचारी मजार शरीफ में ड्यूटी पर है, उनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह पूर्ण रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी भी व्यक्ति को रुकने न दें। साथ ही दरगाह प्रबंधक को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का अनुपालन करें।
दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारून ने बताया कि वक्फ बोर्ड सीईओ के आदेश पर दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह ईमाम साहब, किलकिली साहब को अग्रिम आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया हैं। साथ ही दरगाह सुपरवाइजर और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।