फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : आज मिले 14 नए करोना पॉजिटिव मरीज, 111 हुई संक्रमितों की कुल संख्या

Tue, 19 May 2020 09:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों का आकड़ा सौ के पार हो गया है। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से उत्तराखंड में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 14 मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 111 पहुंच गया है। वहीं, इनमें से अब तक 52 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन प्रदेश में सुबह से शाम तक कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला जारी रहा। दिनभर में कुल मिलाकर 14 नए मामले सामने आए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप जैसी स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पौड़ी में दो, ऊधमसिंह नगर में तीन, नैनीताल में सात, बागेश्वर जनपद में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Coronavirus in Uttarakhand : चमोली में मिला पहला पॉजिटिव, कितनों के संपर्क में आया हो रही छानबीन
विज्ञापन


अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि पौड़ी जनपद के कोट्द्वार में नैनीडांडा ब्लाक निवासी 19 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण मिला है। संक्रमित युवक दिल्ली से लौटा था। पौड़ी जनपद में गुरुग्राम से लौटे 25 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण मिला है। संक्रमित युवक मूल रूप से टिहरी जनपद के कीर्तिनगर विकास खंड का रहने वाला है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सैंपल जांच में इसकी पुष्टि हुई है।

वहीं, नैनीताल जनपद के सुयालबाड़ी में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 22 और 14 वर्षीय युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, नैनीताल जनपद में ही मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में सैंपल जांच में दो महिलाओं, एक युवती और एक युवक और एक बच्चे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 50 और 31 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवक और 11 साल के बच्चे में संक्रमण पाया गया। ये सभी बाहरी राज्यों से वापस उत्तराखंड लौटे थे।

उधर, बागेश्वर जनपद में मुंबई से लौटे 35 वर्षीय और 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में 19 वर्षीय युवती और 13 साल के युवक में कोरोना संक्रमित मिला है। जिले के बाजपुर में मुंबई से लौटे 41 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव ने बताया कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। बता दें कि एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो चुकी है, हालांकि मौत का कारण कोरोना नहीं बल्कि ब्रेन हेमरेज था।

अब तक का रिकॉर्ड टूटा
मंगलवार को प्रदेश में एक ही दिन में 14 कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। संक्रमित मामलों ने प्रदेश में अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में पहला कोरोना संक्रमित मामला 15 मार्च को आया था। इसके बाद से 16 मई को प्रदेश में सबसे अधिक नौ संक्रमित मामले मिले थे, लेकिन मंगलवार को सबसे ज्यादा 14 संक्रमित मामले मिले हैं।

डाकघर में खाता खुलवाने को लेकर मारामारी

आज देहरादून के सहारनपुर चौक के पास पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए श्रमिकों की लंबी लाइन लगी रही। बताया गया कि ये श्रमिक देर रात एक बजे से खाता खुलवाने के लिए लाइन में लगे हैं।

देहरादून के मुख्य डाकघर में खाता खुलवाने को लेकर मारामारी हो रही है। बिंदाल बस्ती, कौलागढ़ बस्ती, जमहार कॉलोनी के मजदूर देर रात एक बजे से जीपीओ के मुख्य गेट पर पहुंचे हैं और लाइन में लगे हैं। उनका कहना है कि वे लाइन में सबसे आगे थे, लेकिन सुबह कार्यालय का गेट खुलने पर नई लाइन बना दी गई और उन्हें पीछे खड़ा कर दिया गया।

वहीं हरिद्वार के ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद बाजारों में रौनक लौट आई है। आज यहां बाजार खुलते ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। वहीं लॉकडाउन के चौथे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को अल्मोड़ा में दोनों तरफ की दुकानें खुलीं। यहां आज से ई रिक्शा भी चलना शुरू हो गया है। रिक्शा में एक ही को बैठाया जा रहा है।

होटल मालिक ने दो महीने से तनख़्वाह नहीं दी

हरिद्वार भल्ला स्टेडियम के बाहर लोग लगातार आ रहे हैं। टिहरी, घनसाली निवासी जो कि हरिद्वार में होटलों में काम करते थे,अपना सामान समेटकर घर जाने के लिए आए हैं। सुबह से यहीं पर बैठे हुए हैं। लवेंद्र बिस्ट ने बताया कि होटल मालिक ने दो महीने से तनख़्वाह नहीं दी, अब कमरा ख़ाली करने को कह दिया तो घर जाने के लिए निकल गए हैं। 

उन्होंने बताया कि सबसे बड़े दुःख की बात ये रही कि होटल मालिक ने उनके सामान की तलाशी ली कि कहीं होटल का सामान चोरी तो नहीं कर लाए हैं। संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।

मंडी में शुरू हुई वाहनों की ऑड-ईवन व्यवस्था

निरंजनपुर मंडी में सोमवार से वाहनों की ऑड-इवन व्यवस्था लागू हो गई। पहले दिन 407 लोडर और टेंपो वाहनों को मंडी में प्रवेश दिया गया। साथ ही घंटेवार पास की व्यवस्था भी लागू हो गई है। मंडी अधिकारियों ने रात में व्यवस्था बनाई। वहीं पहले दिन घंटेवार पास को लेकर  लोगों में कुछ गफलत रही।

मंडी में भीड़ कम करने और सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार से एंट्री का नया सिस्टम लागू किया। गेट से केवल उन्हीं लोडर और टेंपो को एंट्री दी गई, जिनके सोमवार के पास बने हुए थे। वहीं, रिटेल कारोबारियों व किसानों को घंटेवार प्रवेश दिया गया।

मंडी अधिकारी पिछले तीन दिनों से आढ़तियों, किसानों और लोडर-टेंपो वालों के साथ ऑड-ईवन की व्यवस्था बना रहे थे। वहीं घंटेवार पास को लेकर पहले दिन लोगों में गफलत की स्थिति दिखी। कई लोग पास में निर्धारित समय से पहले ही मंडी पहुंच गए, जिन्हें गेट पर रोक दिया गया। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी थे, जो पास में निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद भी मंडी के अंदर ही रहे। मंडी अधिकारियों ने लोगों को घंटेवार पास के बारे में जानकारी दी।

किसानों, रिटेल कारोबारियों को मंडी अधिकारियों ने समझाया कि वो केवल उतने समय ही मंडी के अंदर रह सकते हैं, जितनी देर के लिए उन्हें पास जारी किया गया है। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव विजय थपलियाल और अन्य अधिकारी रात नौ से सुबह आठ बजे तक व्यवस्थाएं बनाते रहे।
विज्ञापन

चार लोगों पर एक-एक हजार जुर्माना

मंडी परिसर में बिना मास्क घूमने वाले चार लोगों पर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मंडी इंस्पेक्टर के साथ उन्होंने स्कूटी पर घूमकर निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में बिना मास्क घूमने वालों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने की बात कई दिनों से प्रचारित की जा रही है। उसके बावजूद अगर कोई बिना मास्क घूम रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन छोड़कर आएंगे मंडी

मंडी से जुड़े कई कारोबारी, किसान ऐसे हैं, जिनके पास ऑड-ईवन दोनों नंबरों के लोडर वाहन हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके पास केवल एक ही वाहन है। ऐसे लोगों ने कहा कि उन्हें एक दिन छोड़कर काम करना होगा। वहीं, लोडर और टेंपो चालकों ने कहा कि उन्हें एक दिन में ही दो दिन का काम करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें