फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 15 दिन में एक लाख सैंपलों की जांच, संक्रमण दर ने भी पकड़ी रफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तराखंड में जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर ने भी पकड़ी रफ्तार
  • संक्रमण दर 5.26 प्रतिशत पहुंची, 4500 से अधिक हैं एक्टिव केस
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना की जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर ने भी रफ्तार पकड़ ली है। 15 दिन के भीतर प्रदेश में एक लाख सैंपलों की जांच की गई। वर्तमान में सक्रिय मरीज (एक्टिव केस) 4500 से अधिक हो गए हैं। जिससे अस्पतालों पर इलाज का दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। शुरुआत के 125 दिन यानी 15 जुलाई तक एक लाख सैंपलों की जांच की गई थी। सरकार ने सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया और प्रदेश में कोविड जांच के लिए प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई।

यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: मंगलवार को 485 नए मरीज मिले, छह की मौत, संक्रमितों की संख्या 16 हजार पार
विज्ञापन


जिससे सैंपल जांच में तेजी आई। इसके बाद 24 दिनों में 10 अगस्त तक प्रदेश में सैंपल जांच की संख्या दो लाख पहुंच गई। अगले 15 दिन में 25 अगस्त तक एक लाख सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन

अब तक तीन लाख से अधिक सैंपलों की जांच हो चुकी

प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर तीन लाख से अधिक सैंपलों की जांच हो चुकी है। जांच के साथ ही रोजाना चार सौ से अधिक कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं, जांच में संक्रमण की दर 5.26 प्रतिशत हो गई है। डबलिंग दर 26.44 दिन है।

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि पहले की तुलना में सैंपल जांच बढ़ी है। इसके साथ ही कोरोना मरीजों और संक्रमण की दर में भी तेजी आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें