रुड़की में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने आज फ्लैग मार्च निकाला। रुड़की के सत्ती, बन्दा, रामपुर, गणेशपुर, मिलिट्री चौक, ढंडेरा से होते हुए लंढोरा तक मार्च निकाला गया।
जवानों को देख लोग सहम गए। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और छत पर जाकर मार्च देखने लगे। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि शहर में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
अगर कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो कड़ी कारवाई की जाएगी।