फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : देहरादून में गुरुवार को मिले 28 पॉजिटिव, 27 की जानकारी नहीं दे पाए अधिकारी

Fri, 19 Jun 2020 11:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
doon hospital
विज्ञापन

देहरादून जिले में गुरुवार को 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। लेकिन अधिकारी इनमें में 27 के बारे में यह जानकारी नहीं दे पाए कि वो किन-किन इलाकों के हैं? दोपहर से देर रात तक अधिकारियों से एक ही जवाब मिलता रहा कि नए संक्रमित लोगों को भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारी शुक्रवार को भी जानकारी नहीं दे पाए।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बाद जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून जिले में 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब इसे समन्वय की कमी कहें या नए मरीजों को भर्ती करने की धीमी प्रक्रिया छुपाने की कवायद कि देर रात तक अधिकारियों ने मीडिया को यह नहीं बताया कि उक्त 27 मरीज किन-किन इलाकों के रहने वाले हैं।

सीएमओ डॉ.बीसी रमोला को दोपहर बाद फोन किया गया तो उनका कहना था कि वह जानकारी जुटाकर अवगत करा देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने दोनों मोबाइल नंबरों पर कॉल रिसीव नहीं की। इधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने देर रात संपर्क करने पर इस गंभीर मामले को यह कहकर टाल दिया कि कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी देना उनकी निजता का मामला है।
विज्ञापन


जबकि अब तक कोरोना मरीजों के बारे में कौन कहां से है, स्वास्थ्य विभाग खुद जानकारी देता रहा है, ताकि संबंधित क्षेत्र के लोग एहतियात बरत सकें। वहीं, दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि बुधवार को भी जो मरीज पॉजिटिव पाए गए थे, वो भी अभी तक अस्पतालों में भर्ती नहीं किए गए हैं, हालांकि इस बाबत भी कोई आधिकारिक जनाकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

क्वारंटीन करने के दौरान जांच टीम प्रभारी से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

खटीमा में क्वारंटीन करने के दौरान कोरोना जांच टीम प्रभारी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। झनकइया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

नागरिक अस्पताल के कोरोना वायरस जांच सर्विलांस टीम प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने झनकइया थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया है कि ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम, हरियाणा से आए झनकट क्षेत्र निवासी गणेश सिंह ने संस्थागत क्वारंटीन होने से मना किया।

उसने मास्क उतारकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने धारा 188, 269, 270, 332, 504, 506 आईपीसी व तीन महामारी अधिनियम व 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि बीते बुधवार को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने के दौरान यह मामला सामने आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें