फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : मरीजों की संख्या बढ़ी, अब दून अस्पताल के गेट से ही लौटाए जा रहे कोरोना के मरीज

Mon, 07 Sep 2020 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आईसीयू में बेड खाली न होने की वजह से गंभीर मरीजों को भी लेने से इंकार कर रहे हैं डॉक्टर 
  • कम गंभीर मरीजों को होम आईसोलेशन या कोविड केयर सेंटर भेजने की सलाह 
विज्ञापन
दून अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों की संख्या बढ़ने पर अब दून मेडिकल कोविड अस्पताल के गेट से ही कोरोना मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाने के लिए लौटाया जा रहा है। आईसीयू में बेड खाली न होने की वजह से गंभीर मरीजों को भी डॉक्टर लेने से इंकार कर रहे हैं। इससे कोरोना मरीजों की जान सांसत में पड़ रही है। 

विज्ञापन


Unlock-4 In Uttarakhand: होटल और रेस्टोरेंट में बंद पड़े बार खोलने की तैयारी में सरकार

पिछले तीन दिन से जिले में रोजाना 200 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। जिन्हें एम्स ऋषिकेश और राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में ही ज्यादातर भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ दिन पहले कई निजी अस्पतालों को भी कोरोना मरीजों को भर्ती करने की अनुमति दी गई है। एम्स और दून अस्पताल की तरह ही निजी अस्पतालों में भी जनरल और आईसीयू के बेड लगभग फुल हो गए हैं।

विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी लगभग आईसीयू और दूसरे बेड फुल होने लगे

स्थिति यह है कि दून अस्पताल से इमरजेंसी कक्ष के गेट से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, निजी अस्पतालों में भी लगभग आईसीयू और दूसरे बेड फुल होने लगे हैं। इससे निपटने के लिए अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक तो कम गंभीर और बिना लक्षण वाले मरीजों को ज्यादा से ज्यादा होम आइसोलेशन में रहने या कोविड केयर सेंटर भेजने की सलाह दे रहा है।

साथ ही अस्पताल में नई बन रही बिल्डिंग में कार्यदायी संस्था को चेतावनी दे दी गई है कि एक हफ्ते के भीतर बिल्डिंग को तैयार कर लिया जाए। इसके बाद वहां जनरल बेड के साथ ही वेंटिलेटर युक्त 50 बेड का आईसीयू तैयार करने का मेडिकल कॉलेज प्रशासन दावा कर रहा है। 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि जल्द ही 50 बेड का आईसीयू और अन्य जनरल बेड तैयार कर लिए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक गंभीर कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा। उधर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग की ओर लोगों से वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है। 
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के इलाज से मना किया तो होगी कार्रवाई 

कोरोना के मरीजों के इलाज से मना किया तो निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में इलाज की व्यवस्था न होने पर कोविड-19 अस्पताल का परामर्श लेना अनिवार्य होगा। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने निजी अस्पतालों के संचालकों को दिए। 

उन्होंने कहा कि जिन निजी अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमित मरीज भर्ती हैं, उसका इलाज केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन व अनुमन्य दरों के हिसाब से किया जाए। वहीं, डीएम ने निजी अस्पतालों के साथ ही जिले के लैब संचालकों को कोविड-19 से संबंधित जांच व इलाज को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर समेत संबंधित ब्यौरा हरहाल में रजिस्टर में दर्ज किया जाए। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

446 प्रवासी फ्लाइट से पहुंचे दून 

डीएम ने बताया कि रविवार को फ्लाइट से 446 प्रवासी दून पहुंचे। वहीं, 328 यात्री फ्लाइट से दूसरे राज्य को रवाना हुए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 134 लोगों के चालान किए गए। 817 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। होम क्वारंटीन 4805 लोगों को फोन के जरिये सर्विलांस किया गया। वहीं, एक व्यक्ति की काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें