जैसे ही लोगों को गाइडलाइन जारी होने की जानकारी मिली तो शादी वाले घरों में खासी हलचल देखने को मिली। जिनकी शादी दो दिन बाद होनी है, वे नई गाइडलाइन के अनुसार मेहमानों की नई सूची तैयार करने में जुटे हैं।
बांटे गए कार्डों में से अति महत्वपूर्ण मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है। मेहमानों की सूची से बाहर होने वाले लोगों से सरकार की नई गाइडलाइन के चलते अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए क्षमा मांगेंगे। उन्हें भरोसा है कि लोग मौजूदा परिस्थिति को समझेंगे।
‘हमारे सब मेहमान खास, तुम एडजस्ट कर लो’
कई जगह तो ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि वर पक्ष की मेहमान सूची में कटौती करने के बाद भी 50 से ज्यादा मेहमान हो रहे हैं। ऐसे में वर पक्ष अब वधू पक्ष से आग्रह कर रहा है कि आपकी तरफ से और कटौती हो सकती है ताकि दोनों पक्षों से मिलाकर कुल 100 सदस्य हों। इससे ज्यादा न हों।