फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : जंगल में लगे कैमरे हो रहे चोरी, अकेले राजाजी पार्क से तीन सालों में 11 कैमरे हुए गायब

Mon, 30 Nov 2020 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजाजी - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

वन्य जीवों पर निगाह रखने के लिए लगाए जा रहे कैमरा ट्रेप को बचाना ही वन महकमे के लिए खासी चुुनौती साबित हो रहा है। हाल यह है कि राजाजी मेें ही लगाए गए करीब 11 कैमरे गायब हो गए। मामले में पार्क प्रशासन की ओर से बाकायदा मुकदमे तक दर्ज कराए गए हैं।

विज्ञापन


कैमरा ट्रेप वन्य जीवों की गतिविधि, मूवमेंट, आदत आदि की जानकारी एकत्र करने में काम आ रहे हैं। मुसीबत यह है कि वन्यजीव इन कैमरों को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, लेकिन जंगल से यह कैमरे चोरी हो रहे हैं।

यह तब है जबकि कैमरे दूर दराज इलाकों में अधिक लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन साल में ही राजाजी पार्क से करीब 11 कैमरे गायब हो चुके हैं। पार्क प्रशासन की ओर से इन कैमरों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग नहीं चाहते कि सामने आए गतिविधि

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कैमरों को नुकसान उन लोगों की ओर से पहुंचाया जा रहा है, जो जंगल में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं और चाहते हैं कि इसकी भनक किसी को न लगे।

मामले अधिक नहीं, जानकारी का नुकसान अधिक बढ़ा

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कैमरा चोरी होने के मामले प्रदेश में अधिक नहीं हैं। पूरे देश में वन विभागों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिक बड़ा नुकसान कैमरे में दर्ज जानकारी न मिलने का है। इससे बचने के लिए फीड कम अंतराल पर हासिल किया जा रहा है।

कैमरा ट्रेप चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन यह इतने अधिक नहीं हैं। वन विभाग की मजबूरी है कि कैमरों को वन्यजीवों की आवाजाही के स्थान पर, वन मार्गों केे किनारे आदि स्थानों पर लगाए। कई स्थान ऐसे भी हैं जहां कैमरों तक पहुंच आसान होती है। इन्हीं स्थानों से कैमरे चोरी रहे हैं। सभी मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
- जेएस सुहाग, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें