फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : मेडिकल इंटर्न और एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र कोविड ड्यूटी में होंगे तैनात

Sun, 09 May 2021 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इसके साथ ही मेडिकल इंटर्नस व एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को भी कोविड ड्यूटी में लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई (file photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव कार्य के लिए मानव संसाधन की कमी को देखते हुए सरकार अनुबंध पर डॉक्टरों, पैरामेडिकल और नर्सों की सेवाएं लेगी। इसके साथ ही मेडिकल इंटर्नस व एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को भी कोविड ड्यूटी में लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सरकार बीडीएस पास आउट दंत चिकित्सकों को भी कोविड ड्यूटी में तैनात करेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8390 नए संक्रमित मिले, 118 की मौत, एक्टिव केस 71 हजार पार

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकार की ओर आइसोलेशन, ऑक्सीजन, आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। लेकिन मानव संसाधन की कमी से दिक्कतें आ रही हैं। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व नर्सों को 28 फरवरी 2022 तक अनुबंध के आधार पर तैनात करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल

जिसमें जिलाधिकारियों, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों को राज्य, केंद्र की सेवाओं से सेवानिवृत्त, आर्मी मेडिकल कोर, पैरा मिलिट्री मेडिकल सेवाएं और पंजीकृत निजी डॉक्टरों को अनुबंध तैनात किया जाएगा। जिन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। अनुबंध पर रखे जाने वाले डॉक्टरों की आयु 70 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आदेश के मुताबिक मेडिकल इंटर्नस और एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को भी कोविड ड्यूटी में  तैनात किया जाएगा। मेडिकल इंटर्नस को एनएचएम की ओर से निर्धारित मानदेय और एमबीबीएस छात्रों का निर्धारित मानदेय का आधा दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण रोकथाम में मानव संसाधन की जरूरत पड़ने पर बीडीएस पास आउट दंत चिकित्सकों को कोविड ड्यूटी में लगाया जाएगा।

विज्ञापन

सभी अस्पताल पोर्टल पर एक दिन पहले करें ऑक्सीजन की डिमांड

सभी अस्पतालों को अब पोर्टल के माध्यम से एक दिन पहले अपनी ऑक्सीजन की डिमांड करनी होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी नोडल अधिकारियों को इसकी व्यवस्था बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त ऑक्सीजन की डिमांड जिला प्रशासन को देनी होगी। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को घर से सैंपल लेने की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग घर पर सैंपल देना चाहते हैं, उनके घर प्राइवेट लैब की टीम भेजी जाए। यह भी देखा जाए कि उनसे ज्यादा पैसे न वसूले जाएं। उन्होंने डोर टू डोर सैंपल कलेक्शन करने वाली लैब और कर्मचारियों के नंबर सार्वजनिक करने को कहा, ताकि लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकें। उन्होंने सैंपलिंग के दौरान होम आइसोलेशन किट अनिवार्य तौर पर देने के निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्धारित समय तक सैंपल की एंट्री पोर्टल पर न करने वाली लैब के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी केंद्रों पर ग्राम प्रधानों के टीकाकरण के लिए शिविर लगाए जाएं। उन्होंने रायपुर कोविड केयर सेंटर में तैनात इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और सहयोगी स्टाफ को भी टीका लगाने के निर्देश दिए। 

गली-मोहल्लों में घूम रहे लोगों पर करें कार्रवाई
 

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सड़कों के अलावा गली-मोहल्लों में भी बड़ी संख्या में लोगों के अनावश्यक रूप से घूमने की शिकायतें मिल रही है। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को अनावश्यक गली-मोहल्लों में घूम रहे लोगों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

ईद की नमाज को धर्मगुरुओं से मिलें

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए ईद की नमाजघरों में होनी चाहिए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के धर्मगुरुओं से बातचीत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओ से ईद का त्योहार सादगी से मनाने और सामूहिक के बजाय घरों में नमाज अदा करवाने के लिए बातचीत की जाए। 

सीडीओ ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

सीडीओ नीतिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में प्रशासन की टीम ने शनिवार को अरिहंत अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन की मांग और खपत की जानकारी ली और लॉगबुक भरने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीयू वार्ड में रखे गए वेंटिलेटर का भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश चंद्रगुणवंत की अध्यक्षता में दूसरी टीम ने वेलमेड अस्पताल का निरीक्षण कर ऑक्सीजन ऑडिट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें