फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : बैतड़ी में लगा लॉकडाउन, विवाह समारोह में मात्र 15 लोगों को ही अनुमति

Mon, 03 May 2021 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)

सार

लॉकडाउन में फिलहाल सीमा को बंद नहीं किया गया है। लॉकडाउन के बाद नेपाल का जूलाघाट बाजार भी 20 मई के बाद खुलेगा।
विज्ञापन
नेपाल का जूलाघाट बाजार भी 20 मई के बाद खुलेगा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में जिला प्रशासन ने 13 दिन का लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन में प्रशासन की अनुमति पर विवाह और उपनयन संस्कार में 15 लोग ही शामिल हो सकेंगे। लॉकडाउन में फिलहाल सीमा को बंद नहीं किया गया है। नेपाल का जूलाघाट बाजार भी 20 मई के बाद खुलेगा।

विज्ञापन


देहरादून: सात फेरों पर भी कोरोना का साया, 25 लोगों की अनुमति बनी मुसीबत, सैकड़ों शादियां स्थगित

 रविवार देर शाम बैतड़ी में कोरोना के दो सौ से अधिक मामले आने के बाद जिला कोरोना प्रबंधन समिति ने 20 मई तक लॉकडाउन कर दिया है। बैतड़ी के डीएम राजेंद्र देव पांडेय ने बताया कि पड़ोसी देश भारत के कस्बों में जिस तरह कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए बैतड़ी में लॉकडाउन लगाना जरुरी हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : लगातार दूसरे वर्ष नहीं होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदिकैलाश यात्रा भी निरस्त

उन्होंने बताया लॉकडाउन के दौरान किसी तरह की सभा, सेमिनार, गोष्ठी, कोचिंग, सैलून, जिमखाना, खेलकूद प्रतियोगिता, पुस्तकालय में बैठना पूर्ण रूप से वर्जित है। जरूरी सेवाओं में राशन, सब्जी, दूध की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे तक खुलेंगी।  कार्यालय, बैंक कर्मी और पत्रकार परिचय पत्र के साथ जिले में आ जा सकेंगे। जूलाघाट नाके में भारत से आने वाले लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। हवाई सेवा के लिए प्रयुक्त वाहन आने जाने के लिए पास लेंगे।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में प्रशासन ने लगाया सात मई तक कोरोना कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार से एक सप्ताह के कोरोना कर्फ्यू का निर्णय लिया है। कर्फ्यू तीन मई को दिन में दो बजे से सात मई की सुबह पांच बजे तक रहेगा। 

रविवार को सुबह पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण के मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एचसी पंत ने कोरोना की चैन तोड़ने के लिए एक सप्ताह के कर्फ्यू का सुझाव दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने शासन स्तर पर वार्ता की। विचार विमर्श के बाद देर शाम एक सप्ताह के कर्फ्यू करने का निर्णय लिया गया।

जिले में सोमवार दिन में दो बजे से कर्फ्यू शुरू होगा। कर्फ्यू के दौरान सब्जी, दूध, जनरल स्टोर और शराब के ठेके केवल दिन में 12 बजे तक खुले रहेंगे। मेडिकल स्टोर दिन भर खुले रहेंगे। पेट्रोल पंप और गैस आपूर्ति जारी रहेगी। इस दौरान माल वाहक वाहनों की आवाजाही बनी रहेगी।

अन्य वाहनों का संचालन बंद रहेगा। शादी ब्याह में केवल 25 लोगों की अनुमति होगी। शव यात्रा में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। निर्माण कार्य जारी रहेंगे। बैंक पोस्ट आफिस खुले रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें