कोविड अस्पतालों के प्रत्येक बेड पर आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा होगी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तीन श्रेणियों के हिसाब से अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध किया है।
स्वास्थ्य विभाग ने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, दून मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और एम्स ऋषिकेश को समर्पित कोविड अस्पताल घोषित किया है। इन अस्पतालों में संक्रमित गंभीर मरीज का इलाज किया जाएगा।
जबकि जिले स्तर पर चिन्हित समर्पित कोविड हेल्थ सेंटर में संदिग्ध मरीज के इलाज के लिए प्रत्येक बेड में ऑक्सीजन की सुविधा होगी।