फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस : 451 छात्रों के प्रवेश अटके, नए सत्र के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

Mon, 27 Apr 2020 09:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड न करने की वजह से अटकी प्रक्रिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में 451 छात्रों के प्रवेश अटक गए हैं। इनकी परीक्षाएं संकट में आ सकती हैं। ओपन बोर्ड ने तत्काल इन्हें डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने को कहा है। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक सुशील तंवर ने बताया कि नए सत्र के लिए 8115 छात्रों ने प्रवेश लिया था, जिनमें से 7611 छात्रों को रोल नंबर मिल चुका है।

विज्ञापन


जबकि 451 छात्रों को रोल नंबर जारी नहीं हो पाया। इन छात्रों ने अपने डॉक्यूमेंट्स ही अपलोड नहीं किए गए हैं। लिहाजा उन्हें जल्द एनआईओएस की वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने को कहा गया है। अन्यथा वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन

31 जुलाई तक बिना लेट फीस एडमिशन

दूसरी ओर स्ट्रीम-1 सत्र 2020-21 के लिए 31 जुलाई तक बिना लेट फीस एडमिशन लिया जा सकता है। निदेशक के मुताबिक छात्र घर बैठे ही वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।

प्रवेश के लिए उन्हें अपना फोटो, हस्ताक्षर, फोटो पहचानपत्र, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र आदि डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

यहां लें एडमिशन : https://sdmis.nios.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें