फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : राज्य मानसिक अस्पताल में सीएमएस समेत 16 को कोरोना, आठ रोगी भी शामिल

Wed, 12 May 2021 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 मानसिक रोगियों को कोविड अस्पतालों ने भर्ती करने के इनकार कर दिया, जिसके बाद मानसिक अस्पताल में ही उन्हें आइसोलेट कर दवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई (file photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई स्थित राज्य मानसिक अस्पताल में सीएमएस समेत 16 लोगों को कोरोना हो गया है। इसमें सहायक स्टाफ के साथ ही आठ मानसिक रोगी भी शामिल हैं। मानसिक रोगियों को कोविड अस्पतालों ने भर्ती करने के इनकार कर दिया, जिसके बाद मानसिक अस्पताल में ही उन्हें आइसोलेट कर दवा शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 118 मरीजों की मौत, 7120 नए संक्रमित मिले, मृतकों की संख्या चार हजार पार

अस्पताल में 16 लोगों के संक्रमित होने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। चिंता इस बात को लेकर ज्यादा है कि मानसिक रोगियों से अन्य लोगों को भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। संक्रमितों में सीएमएस के अलावा तीन स्टाफ नर्स, तीन वार्ड आया और एक फार्मासिस्ट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में कुल 30 बेड हैं जबकि अभी वहां 44 मानसिक रोगी भर्ती हैं। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में कोई इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि अस्पताल स्टाफ ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी है।
 

विज्ञापन

सीएमएस ने भी खुद को क्वारंटीन नहीं किया

27 अप्रैल को सीएमएस के साथ रहने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। हालांकि इस दौरान वह लगातार अस्पताल में सक्रिय रहा। सीएमएस ने भी खुद को क्वारंटीन नहीं किया और लगातार ड्यूटी करते रहे।

इसी दौरान अन्य स्टाफ और मानसिक रोगी संक्रमित हुए। बताया जा रहा है कि कोविड अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। अब अस्पताल में ही उनके लिए दवा और ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया है। 

अस्पताल में सभी संक्रमितों के लिए दवा की व्यवस्था कर दी गई है। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं। मरीजों को खाना खिलाने, देखरेख करने और वार्ड में काम करने वालों को भी सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा गया है। 
-दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें