फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona : आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक ने तैयार किया सॉफ्टवेयर, तुरंत करेगा कोरोना को डिटेक्ट

Thu, 23 Apr 2020 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रोफेसर कमल जैन ने कोरोना की पहचान के लिए एक एप तैयार किया है। यह एप किसी भी व्यक्ति के एक्स-रे की जांच के आधार पर कुछ ही सेकेंड में कोरोना के पॉजिटिव या नेगेटिव होने की जानकारी देगा।

विज्ञापन


बताया गया है कि इस तरह के सॉफ्टवेयर का चीन में प्रयोग शुरू कर दिया गया है। हालांकि भारत में यह अपनी तरह का पहला दावा है। प्रोफेसर कमल जैन इससे पहले भी एक सॉफ्टवेयर बना चुके हैं, जो कोरोना संदिग्ध या पॉजिटिव के आसपास होने पर अलर्ट कर देता है।

Trending Videos

एक्स-रे की मदद से कोरोना की जांच से काफी सहायता मिलेगी

अब उन्होंने कोरोना जांच के लिए मोबाइल एप तैयार किया है। प्रोफेसर कमल जैन ने बताया कि इस एप का प्रयोग काफी आसान है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को कोरोना से ग्रसित होने का संदेह हो तो उसे अपनी छाती का एक्सरे कराना होगा।

इसके बाद यह सॉफ्टवेयर उस एक्स-रे को स्कैन करने के बाद डीप लर्निंग करेगा और यह बताएगा कि एक्स-रे रिपोर्ट वाले व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि देशभर में कोरोना टेस्ट की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक्स-रे की मदद से कोरोना की जांच से काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

डीप लर्निंग के द्वारा निष्कर्ष भी

प्रोफेसर कमल जैन ने बताया कि एप में कोरोना पीड़ित व्यक्तियों के एक्स-रे से संबंधित डाटा को फीड किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध कोरोना पीड़ितों से जुड़ी एक्स रे डिटेल को सॉफ्टवेयर में अपलोड किया गया है।

संदिग्ध व्यक्ति के एक्स-रे को सॉफ्टवेयर में स्कैन करने के बाद यह एक्स-रे की न केवल मैचिंग करेगा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ज्यादा एडवांस तकनीक डीप लर्निंग के द्वारा निष्कर्ष भी प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें