फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून आना है तो अपने खर्च पर कराना होगा कोरोना टेस्ट

Sat, 12 Sep 2020 10:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रशासन एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के साथ ही जिले के बार्डर पर बनाएगा टेस्टिंग बूथ 
  • शासन की ओर से रात को जारी एसओपी जिले में होगी लागू, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब देहरादून जिले में प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट किया जाएगा। शासन की ओर से शुक्रवार की रात एसओपी जारी होने के बाद जिलाधिकारी ने इसे जिले में भी लागू कर दिया। प्रशासन एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के साथ ही जिले के बार्डर पर टेस्टिंग बूथ बनाएगा।

विज्ञापन


जांच की फीस का भुगतान लोगों को ही करना होगा। कितने बूथ बनाए जाएंगे और कहां-कहां कितने अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस और चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी? इसका निर्णय रविवार को लिया जाएगा।

दून आने वाले लोगों के लिए अब बॉर्डर पर कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। होम क्वारंटाइन और आइसोलेशन से राहत पाने वालों को बॉर्डर की चेकपोस्ट पर बनाए जाने वाले बूथ पर ही कोविड टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। जांच का भुगतान लोगों को खुद करना होगा।

विज्ञापन

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता रहेगी बरकरार 

मौजूदा समय में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे की कोविड जांच रिपोर्ट मान्य की गई थी। इसे अब 96 घंटे कर दिया गया है। ऐसे में अब 96 घंटे की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर लोग जिले में आ सकते हैं।

बूथ पर हुई जांच की रिपोर्ट आने तक संबंधित व्यक्ति को आइसोलेशन में रहना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर होम या संस्थागत क्वारंटीन से छूट मिलेगी। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। 

दून आने वालों को देहरादून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अनिवार्यता बरकरार रहेगी। इसमें व्यक्ति को जांच रिपोर्ट के बाद जो श्रेणी होगी, उसकी जानकारी देनी पड़ेगी। इसके अलावा अनलॉक के नियमों का भी पालन करना पड़ेगा।

प्रदेश में यात्रा पर टेस्ट जरूरी नहीं

कोई व्यक्ति अगर प्रदेश के भीतर यात्रा करता है तो उसके लिए टेस्ट की अनिवार्यता नहीं है। टेस्ट केवल दूसरे राज्यों से आने वाले, खासकर हाई लोडेड शहर से आने वालों के लिए अनिवार्य किया गया है। 

फ्लाइट, बस-ट्रेन से आने वालों का भी होगा टेस्ट 

फ्लाइट, बस और ट्रेन से आने वाले यात्रियों के पास अगर कोविड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं है तो उन्हें भी वहां बनाए गए बूथ पर अपना टेस्ट कराना होगा। रिपोर्ट के आधार पर भी उन्हें एंट्री दी जाएगी। 

रोजाना आने-जाने वालों को राहत 

रोजमर्रा आने-जाने वालों को इस नियम से राहत मिलेगी। उन्हें कोविड-टेस्ट नहीं कराना होगा। लेकिन, अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो उसका टेस्ट कराया जा सकता है। 

शासन की ओर से जारी एसओपी को जिले में भी लागू कर दिया गया है। बूथों पर बगैर कोविड टेस्ट के किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। जिनके पास कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होगी, उन्हें जिले में आने दिया जाएगा। बूथ और वहां कर्मचारियों की तैनाती पर जल्द निर्णय लेकर व्यवस्था को लागू किया जाएगा। - डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन

जांच के बाद 387 लोग क्वारंटीन किए 

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे राज्यों से दून पहुंचे 387 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, 1471 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

459 लोग फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जबकि 399 लोगों ने दूसरे राज्यों के लिए उड़ान भरी। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 150 लोगों के चालान किए गए। मनरेगा के जरिये 34182 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

आशा कार्यकर्ताओं ने 2714 लोगों का फॉलोअप किया गया है जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 73372 व्यक्तियों का सर्विलांस किया । क्वारंटीन किए गए सात लोगों की काउंसिलिंग की गई। उधर, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम ने एंटी डेंगू-मलेरिया अभियान के तहत 96 घरों का निरीक्षण किया, जिसमें से 21 घरों तथा 41 कंटेनर में मच्छर का लार्वा मिला, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें