पाबंदियां लगने के बाद से अब तक जिले में डेढ़ लाख से अधिक लोग बाहरी राज्यों से आए और गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सड़क मार्ग से विभिन्न बैरियरों से होते हुए 85 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन हुआ। रेल मार्ग से 30 हजार और वायु मार्ग से 31 हजार से ज्यादा लोग जिले में आए और गए हैं।
यह जानकारी एसपी क्राइम प्रकाश चंद ने बताया कि अब तक सहायता केंद्र पर परामर्श के लिए 10 हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। कंट्रोल रूम शुरू होने से अब तक कुल 517 कॉल आई हैं। इन सभी को पुलिस ने निस्तारित भी किया है। ऑनलाइन पोर्टल
dehraduntrafficpolice.uk.gov.in/covid19 बनाया गया है। इस पोर्टल पर जिले के थानों में बनाए गए हेल्प डेस्क और मोबाइल नंबर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध है।
पोर्टल पर यह जानकारियां मिलेंगी
- हेल्पडेस्क
- लेटेस्ट गाइडलाइन
- कोविड केयर
- रजिस्ट्रेशन फॉर माइग्रेंट्स
- कंटेंनमेंट जोन
- वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन
- कोविड टेस्ट सेंटर
- मेडिकल ऑक्सीजन सप्लायर