उत्तराखंड में रोजाना कोरोना संक्रमण में तेजी आने से सक्रिय मामले (एक्टिव केस) बढ़ गए हैं। पहली बार प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार के पार हो गई है। पिछले पांच दिनों के भीतर 675 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आने से आंकड़ा 4276 पहुंचा गया है। संक्रमित मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले बढ़ने से अस्पतालों में इलाज का दबाव बढ़ रहा है।
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित मामले एक हजार से अधिक हो गए हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले में 716, नैनीताल में 684, हरिद्वार में 482 संक्रमित मामले हो गए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस ऊधमसिंह नगर में 368, देहरादून में 259, हरिद्वार में 156, नैनीताल में 218 मामले हैं।
रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हो गया है। यहां पर वर्तमान में एक भी संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है। प्रदेश में 14 से 18 जुलाई तक पांच दिनों में 675 कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। लगातार नए मामले मिलने से संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।